उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।उ0प्र0 शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में 20 फरवरी एण्टी रोमियो टीम थाना मऊ द्वारा पं0 पुरूषोत्तम इण्टर कॉलेज एवं कस्बा मऊ में, एण्टी रोमियो टीम थाना बरगढ़ द्वारा ग्राम जमीरा कॉलोनी, ओबरी, कलचिहा रोड में भ्रमण कर, एंटी रोमियो टीम थाना पहाड़ी द्वारा पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज में भ्रमण कर, एण्टी रोमियो टीम थाना राजापुर द्वारा कस्बा राजापुर में, एंटी रोमियो टीम थाना भरतकूप द्वारा ग्राम घुरेटनपुर में एवं घुरेटनपुर के शारदा इंटर कॉलेज मे, महिला थाना टीम द्वारा धुस मैदान, तरौहा में, एंटी रोमियो टीम थाना मारकुंडी जनपद चित्रकूट के द्वारा स्वर्गीय श्री दादू भाई इंटर कॉलेज में भ्रमण कर बालिकाओं/महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थाना के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन करने हेतु बताया गया । एण्टी रोमियो टीम के सदस्यों द्वारा छात्राओं/बालिकाओं से उनके साथ घटित किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारें में पूछा गया एवं आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी/एण्टी रोमियों टीम प्रभारी व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर काल करने हेतु कहा गया।
ब्यूरो रिपोर्टर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.