मेरा अधार,मेरा सम्मान वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने मेरा आधार, मेरा सम्मान वैन को हरी झंडी दिखाकर भजन संध्या स्थल रेन बसेरा सीतापुर चित्रकूट से रवाना किया।

अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आर के सोनी ने बताया कि जनपद के कोल समाज के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को कवर किए जाने के लिए उनके आधार कार्ड बनवाने, बचत खाता खोलना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना आदि से कवर किए जाने के लिए जनपद में प्रथम फेज पर चार विकासखंड जिसमें कर्वी, रामनगर, मऊ, मानिकपुर की ग्राम पंचायतों में यह आधार बनाने आदि योजनाओं के कैंप लगाए जाएंगे जिसमें नवीन आधार ही बनाए जाएंगे। आज विकासखंड करबी की ग्राम पंचायत अकबरपुर, मऊ की ओवरी, रामनगर के इटवां, मानिकपुर के चुरेह केशरूवा से शुरुआत कोल सम्मान अभियान के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम मेरा आधार मेरा सम्मान का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुष्यंत कुमार सहित संबंधित अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट