उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संघ कालीन के अवसर पर रामघाट मां मंदाकिनी गंगा में भव्य आरती तथा दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात मनमोहक दिवारी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज मुनीश्वर नाथ भंडारी, जिला जज चित्रकूट रविंद्र नाथ दुबे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश कुमार पाठक, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, सहित संबंधित अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अश्वनी कुमार अवस्थी, भारतीय जनता पार्टी की रंजना उपाध्याय, पंकज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.