अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं को प्रदेश स्तर पर किया गया सम्मानित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे की उपस्थिति में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन महिला कल्याण विभाग चित्रकूट उत्तर प्रदेश द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेगा इवेंट अनंता का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर भजन संध्या स्थल रैन बसेरा सीतापुर के सभागार में किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन इस तीन थीम को समेट कर मिशन शक्ति अभियान चलाकर विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा लागू की गई है उन योजनाओं का आप लोग लाभ लें इसी उद्देश्य को लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य करने वाली महिलाओं को आज प्रदेश स्तर पर भी सम्मानित किया गया है। उसी क्रम में आज हमारे जनपद चित्रकूट में भी जिन माताओं, बहनों तथा छात्राओं ने उल्लेखनीय कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया है आप लोगों ने मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को भी सुना है कि उन्होंने नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए क्या-क्या कार्य चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी अबला नहीं है यह नारा नहीं हम सबको बच्चियों के सुनहरे भविष्य के लिए कार्य करना होगा तथा जो शासन द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उन्हें धरातल पर उतारकर जनपद के सुदूर क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे यह हम आप लोगों का मुख्य दायित्व है।
इसके पूर्व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत बालिकाओं को साइकिल का भी वितरण किया गया। इसके पूर्व सभी अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राम बाबू विश्वकर्मा मिशन शक्ति के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत व स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार राणा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश कुमार पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास मनोज कुमार, अधिकारी शक्ति सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिओम करवरिया जिला महामंत्री अश्वनी कुमार अवस्थी जगदीश गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा महिलाएं बालिकाएं छात्राएं मौजूद रही।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट