उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर। शहर के प्रसिद्घ ऐतिहासिक इमाम बारगाह कल्लू मरहूम में 15 शाबान को महफिल का आयोजन किया गया। महफिल को तंजीम-ए-अजाए हुसैन कमेटी ने सकुशल संपन्न कराया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
महफिल में मौलाना आबिद रजा, शायर अली अब्बास, अंनवर जौनपुरी, अफरोज,मेहदी जैदी जरगाम सैदनपुरी, नेजामत मेहदी रजा एडवोकेट सकलैन अहमद, हसीन मेंहदी, हसीन अहमद, तनवीर जाफरी, शुऐब जैदी, अमन अकेला मो. अब्बास हैदर मिर्जा नजफी अपने-अपने कलाम पेश किये। बाद खत्मे महफिल एक हिंदी दैनिक अखबार के ब्यूरो चीफ तामीर हसन शीबू को उनके उत्कृष्टï कार्यों के लिए शाल ओढ़ाकर तहसीन शाहिद और मुन्ना अकेला ने सम्मानित किया। बतातें चलें कि पत्रकार तामीर हसन शीबू पत्रकारिता के क्षेत्र में गरीबों, मजलूमों की आवाज लगातार उठाते रहते हैं। उनके इस कार्यों की तंजीम-ए-अजाए हुसैन कमेटी के पदाधिकारियों ने सराहना किया।
You must be logged in to post a comment.