एडवोकेट अनूप तिवारी लखनऊ जिले के वार्ड नंबर 19 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कसी कमर

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)लखनऊ जिले के वार्ड नं०19 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु केकेसी छात्र संघ लखनऊ के पूर्व महामंत्री तथा लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री श्री अनूप तिवारी जी ने चुरुआ निगोहां के हनुमान मंदिर में बाबा बजरंगबली के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया, बाबा का

आशीर्वाद प्राप्त करके श्री अनूप तिवारी जी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की । राजेन्द्र पाण्डेय जी (राष्ट्रीय महामंत्री अटल सेना राष्ट्रवादी), दुर्गेश शर्मा जी, नरेन्द्र शुक्ला जी, अमरेन्द्र मिश्रा जी, अनुराग मिश्रा जी, प्रदीप सिंह जी, करुणा शंकर तिवारी जी तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने अनूप तिवारी जी के समर्थन में कई गाँवों का दौरा किया तथा लोगों से अनूप तिवारी जी को वोट देने की अपील की ।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश