उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। घंटियों की गूंज, गणपति बप्पा के जयकारे और श्रद्धालुओं की आस्था… रोशन नगर स्थित करीब 200 साल पुराने श्री उजागेश्वर महाराज शिव मंदिर में सोमवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। बप्पा के विराजते ही पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्राचीन शिव मंदिर में गणपति के आगमन को समिति के सदस्यों ने विशेष अवसर बताया। उत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।एडवोकेट अनुज मिश्रा ने कहा कि श्री उजागेश्वर महाराज मंदिर करीब दो शताब्दी पुराना है। यहां गणपति बप्पा की स्थापना से क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना है। भगवान गणेश सभी विघ्नों को दूर करने वाले हैं। समिति के सदस्य और क्षेत्रीय लोग मिलकर पूरे उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाएंगे।कार्यक्रम में शिव श्रीवास्तव, गगन बाजपेई, एडवोकेट मोहित दुबे, सुमित श्रीवास्तव, अनु श्रीवास्तव, रोमी वर्मा, छोटू वर्मा, अंकित, सनी पटेल, सनी गुप्ता और कान्हा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर