सराय बैरिहा खेड़ा में जनसंवाद, ग्रामीणों ने खुलकर रखीं अपनी समस्याएं — बोलीं सुधा द्विवेदी, “जनसेवा हमारे परिवार का संस्कार और संकल्प”
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि /लालगंज रायबरेली। 182-सरेनी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड लालगंज अंतर्गत ग्राम सभा सराय बैरिहा खेड़ा में भगवान श्री भोलेनाथ जी के पावन परिसर में आयोजित जनसंवाद

कार्यक्रम में समाजसेविका एवं पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी ने जनता के बीच पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री भोलेनाथ जी के दर्शन एवं पूजन से हुई। इसके बाद ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए सुधा द्विवेदी ने उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “हमारा परिवार समाजसेवा के लिए बना है। जनसेवा हमारे लिए केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संस्कार और संकल्प है। जनता का स्नेह, सहयोग और उत्साह हमें समाज के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनके परिवार का संकल्प है।जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर अपनी बात रखी। सुधा द्विवेदी ने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले श्री रज्जन प्रधान जी, श्री सुशील तिवारी नेताजी, श्रीमती रानी टेलर जी एवं श्री मोनू जी सहित सभी सम्मानित साथियों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।जनता से जुड़ाव ही जनसेवा की असली पहचान है”सुधा द्विवेदी ने कहा कि जनता और समाज के बीच निरंतर संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
रिपोर्ट जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश
सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अखबार टीवी चैनल केसाथ हर पल हर कदम पर
विज्ञापन और खबरों केलिए संपर्क सूत्र 805292 20 26 99 1923 5535 👆🏻 👆🏻 👆🏻