अग्निशमन टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों को किया गया सेनेटाइज

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट के निर्देशन में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुये सीएफओ यतीन्द्रनाथ उमराव के मार्गदर्शन में 15 अप्रेल को अग्निशमन की टीमों द्वारा फायर बिग्रेड के माध्यम से जिला न्यायालय परिसर कर्वी, तहसील परिसर कर्वी, जिलाधिकारी आवास, अधिवक्ता चैम्बर न्यायालय को सेनेटाइज किया गया ।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी एवं थाना भरतकूप के मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा परिसर को सेनेटाइज किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट