सुबह आठ बजे से शुरू होगी जिले में मतगणना : जिला मजिस्ट्रेट

उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

न्याय पंचायत वार निर्धारित कक्ष में की जाएगी वोटों की मतगणना

प्रत्येक न्याय पंचायत के ग्राम में लगाए जाएंगे 4 मतगणना टेबल

जौनपुर।जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा बताया है। कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 संपन्न कराए जाने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत ,प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के पदों की मतगणना 02 मई 2021 को संबंधित विकासखंड मुख्यालय के निर्धारित मतगणना केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक संपन्न कराई जाएगी।मतगणना न्याय पंचायत वार निर्धारित कक्ष में की जाएगी ।प्रत्येक न्याय पंचायत में 04 मतगणना टेबल लगाइ गयी है।01 टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, तीन गणना सहायक तथा एक अतिरिक्त गणना सहायक की तैनाती की जाएगी ।अतिरिक्त गणना सहायक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होगा ।मतगणना हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना का कार्य सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है तथा आदेशित किया है कि वे अपने तहसील के अंतर्गत आने वाले विकासखंड के निर्धारित मतगणना केंद्रों का मतगणना प्रारंभ होने से लेकर मतगणना की समाप्ति तक सतर्क दृष्टि बनाए रखेंगे तथा मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई आने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर समस्या का निराकरण कराएंगे। प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है जो उपस्थित रहकर समस्त मतगणना प्रक्रिया पर गहन दृष्टि रखेंगे तथा शान्ति व्यवस्था स्थापित कराएंगे। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक दशा में कोविड-19 के नियमों का पालन कराएंगे तथा कोई भी उल्लंघन न हो, सुनिश्चित कराएंगे।

 

ब्यूरो चीफ विशाल मिश्रा