उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। जूनियर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कानपुर नगर की बालक और बालिका टीमें गुरुवार को हरदोई रवाना हो गईं। प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित होगी। दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर को आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया था। बालक टीम के कोच कुतुबुद्दीन अहमद और बालिका टीम की कोच शिवांगी सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के सचिव अश्वनी मिश्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस दौरान मोहित तिवारी, हर्ष सक्सेना सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर