आदर्श विद्या मंदिर परिवार ने पर्यावरण दिवस पर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ किया वृक्षारोपण

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर ढोलम रोड़ छीपाबडौ़द के पर्यावरण प्रमुख धीरज नामा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्या भारती की योजना से विद्यालय के आचार्य दीदी एवं भैया बहिनों द्वारा पीपल, बरगद, बिल्वपत्र, आंवला, एवं अशोका के 21 वृक्ष लगाए एवं उनकी सार सम्भाल की जिम्मेदारी सौपी गयी, तथा पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से 251 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया | पर्यावरण की रक्षा कर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना एवं इकोसिस्टम पर बढते दबाव को कम करना है, प्रधानाचार्य हरिसिंह गोचर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू संस्कृति में वायु को देवता, वनों में ईश्वर का वास, तथा पर्वतों को देवताओं की शरणस्थली माना गया है, सभी नदियाँ देवी स्वरूप और माता महिमा से मण्डित समझी गई है, भारतीय मनीषियों ने सम्पूर्ण प्राकृतिक शक्तियों को ही देवता स्वरूप माना है, ऊर्जा के अजस्र स्रोत सूर्य को देवता मानते हुए सूर्य देवो भवः कहा गया है, एक पेड़ को सौ पुत्रो के समान बताया गया है, क्योंकि धरती की शान पेड़ है, क्योंकि पर्यावरण की जड पेड़ है अतः हमे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए, ताकि आज बीमारियों में आक्सीजन की जरूरत महसूस हो रही है उनको वृक्ष लगाकर दूर किया जा सकता है, वृक्षारोपण को आदर्श विद्या मंदिर परिवार के रूप में लेकर जन जागरण चलायेगा तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करायेगा, आज के वृक्षारोपण में राधेश्याम मीणा, रेखा गौतम, अन्तिम गोठानिया, पूनम यादव, महेश शर्मा, आदर्श त्रिपाठी, दीपा त्रिपाठी ने अपने अपने घरों पर एवं खेतों पर वृक्षारोपण किया।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद