एनएसएस प्रभारी नागर एवं स्टॉफ के जगदीश चन्द्र चौरसिया ने स्टॉफ के साथियों के साथ मिलकर कि विद्यालय परिसर की साफ-सफाई।

राजस्थान राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद हरनावदा शाहजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरनावदा शाहजी 7 जून से कोरोना गाइड लाइन की पालना अनुसार खुल गया है। प्रथम दिन प्रधानाचार्य मोहन लाल नागर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी शंकर लाल नागर,स्टॉफ सचिव कमल किशोर माहेश्वरी,जगदीश चन्द्र चौरसियाभंवरलाल,दीनदयाल नागर,शशिकला, हरिभल्लब धौलिया,व्याख्याता रामेश्वर शर्मा,पीईटी चन्द्र सिंह कुशवाह एवं सेवानिवृत व्याख्याता ललित कुमार शर्मा आदि ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयीं।स्वच्छ विद्यालय-स्वच्छ परिसर निरोगी रहें विद्यालय परिवार के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पानी की टँकी,शौचालय की साफ-सफाई कराई गयीं।सेवानिवृत व्याख्याता ललित कुमार शर्मा भी पिछले वर्षों अपने हाथों लगाए पेड़-पौधों की सार-संभाल करनें पहुंचे।कार्यवाहक प्रधानाचार्य मोहन लाल नागर ने संक्षिप्त बैठक में सत्र 2021-22 का प्रारंभ एवं प्रारंभिक गतिविधियों के संचालन के बारे में कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर द्वारा 4 जून को जारी आदेश के बारे में जानकारी दी गयीं तथा कहा कि सरकार की कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार शिक्षा-विभाग के दिशानिर्देश अनुसार आगामी स्कूल एवं फील्ड में कार्य कर नामांकन वृद्धि के प्रयास किये जावेगें।

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद