उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिये कराये जा रहे मतदान के दृष्टिगत मतदान केन्द्र बनाड़ी में जाकर बूथ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डियूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को शांति पूर्वक मतदान करवाने हेतु एवं सतर्कता से डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेन्द्र त्रिपाठी, पीआरओ दिनेश कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण साथ में रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव जनपद चित्रकूट