राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि
जौनपुर। बक्शा लोहिन्दा संपर्क मार्ग पर पुरामोहब्बत चौराहे पर आज डॉ प्रभात विक्रम सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने टूटी -जर्जर सड़को के विरोध में अपना जोरदार विरोध दर्ज कराया । क्षेत्र के नेताओं की उदासीनता से आजिज आकर स्थानीय लोगो ने रोड नही तो वोट नही का नारा लगाकर अपनी नाराजगी प्रकट की । डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बक्शा से लेकर लोहिन्दा तक सड़को की हालत दयनीय हो गयी है । लोग गड्ढों में ही सफर करने को मजबूर है । सरकार और स्थानीय सांसद और विधायक की उदासीनता समझ के परे है । नेतागण केवल वोट लेने आते है । जनसमस्याओं से उनका कोई लेना देना नही है । लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है ।। अब वोट उसे ही मिलेगा जो सड़क पर ध्यान देगा । डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने सड़क के ठेकेदार राजनाथ यादव और सम्बंधित अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी महोदय से इस सड़क निर्माण में हुए घोटाले की जाँच कराने का अनुरोध किया । उक्त मौके पर नरी के प्रधान चंचल सिंह,मुकेश यादव,सत्यम मिश्रा,मनोज बिन्द,दबीर अहमद,मो जव्वाद,सादिक अली,इमरान खान,सहित 50 से अधिक की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।
Abhishek shukla
You must be logged in to post a comment.