स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक व संचारी रोग नियंत्रण का किया गया आयोजन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी के वार्ड नंबर 6 लक्ष्मणपुरी में शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक व संचारी रोग नियंत्रण का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर शिवा कुमार व डी पी एम दीपक कुमार व रवि कुमार , लव कुश, शिवकुमार, गुफरान समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल जी द्वारा किया गया, इस मौके पर समिति के पदाधिकारी व कस्बे के जागरूक लोग एवं सफाई कर्मी आदि मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत मिशन के जिला कोऑर्डिनेटर ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ,कचरे का पृथक्करण, पॉलीथिन निषेध एवं वैक्सीनेशन कराने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया एवं मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंशन का पालन करने के लिए बताया गया एवं 18 से 44 वर्ष तक व 45 वर्ष के ऊपर आयु के सभी लोगों को वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जागरूक किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं नगर पालिका स्टाफ उपस्थित रहे। इसी प्रकार नगर में साफ सफाई भी नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट