वृहद वृक्षारोपण करके महाविद्यालय को हरा – भरा रखने का संकल्प लिया गया

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि

 

जौनपुर।कुटीर पी जी कॉलेज चक्के जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं उसके चारों तरफ वृहद वृक्षारोपण किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम शासन और विश्वविद्यालय के मंशानुरूप आयोजित था जिसमें पूरे प्रदेश में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है ।महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ अजयेंद्र कुमार दूबे और प्राचार्य डॉ रमेश मणि त्रिपाठी जी ने स्वयं एक- एक हरा पौधा रोपित करके किया । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्री निवास तिवारी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कराते हुए सैकड़ों पेड़ो का रोपड़ कराया । महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ अजयेंद्र कुमार दूबे जी ने कहा कि हरे -भरे वातावरण से ही धरा पर रह रहे समस्त जीवों को प्राणदायिनी संजीवनी मिलती है । उक्त अवसर पर पेड़ लगाते हुए प्राचार्य डॉ रमेश मणि त्रिपाठी जी ने कहा कि वृक्षारोपण आज के वातावरण और समाज की प्राथमिकता है क्योंकि बगैर पेड़ों के जीवन की कल्पना भी असम्भव है ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए आमन्त्रित पत्रकार, राजनीतिक विश्लेषक एवं महाविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक पंकज कुमार मिश्रा जी ने भी अपने हाथो से पौधा लगाया । वृक्षारोपण के पश्चात छात्रों और एन. एस. एस के वालंटियर को संबोधित करते हुए पंकज कुमार मिश्रा जी ने कहा कि अपने ग्रामीण क्षेत्रों को भी हरा – भरा करने के लिए प्रयास जारी रखे । कार्यक्रम आयोजनकर्ता राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्री निवास तिवारी जी ने भी कई पौधों को रोपित किया और पौधों कि सुरक्षा हेतु अपने अधीनस्थों और स्थानीय लोगों से आग्रह किया । रासयों के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया तथा पेड़ लगाने हेतु समुचित गड्ढे का निर्माण और उन्हे सुरक्षित करने का कार्य किया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग ले रहे महाविद्यालय से डॉ अमरेश कुमार , डॉ चित्रसेन गुप्ता , डॉ राजेश खरवार , डॉ पूनम सिंह , डॉ विनय पाठक ने भी पेड़ रोपित किए । समस्त कार्यक्रम के दौरान श्री कृष्ण प्रताप दूबे , शिवाकांत शुक्ला , किशन, प्रिंस सृष्टि मधु इत्यादि उपस्थित रहें ।

 

Vishal Mishra