राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि के पत्र का हुआ असर

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) रायबरेली के तहसील लालगंज के अंतर्गत ग्राम मजार गंज मजरे बहाई विकासखंड लालगंज निवासिनी परी पत्नी राजन पासवान अपने परिवार के साथ 40 वर्षों से झोपड़पट्टी में रह रहे थे तभी राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि की टीम खबर कवरेज करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में नेशनल हेड राजेश कुमार के साथ खबर कवरेज करने के लिए गई और देखा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इन लोगों को नहीं मिला तब सोशल मीडिया ने श्रीमान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को लेटर लिखकर अवगत कराया और श्रीमान जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर मौके की जांच करवा कर आवास दिया है जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है

रिपोर्ट जिला कार्यालय प्रभारी निरंजन मौर्य के साथ सर्वेश कुमार मौर्य की लालगंज रायबरेली