उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि अयोध्या। किसान यूनियन के अयोध्या जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव पर प्रशासन द्वारा जबरन लगाया गया गुंडा एक्ट। लोकतंत्र में अपने हक की बात करने पर प्रशासन द्वारा लादे जा रहे फर्जी मुकदमे। किसान नेता अरविंद यादव ने माझा बरहटा के लिए हाईकोर्ट से भूमि अधिग्रहण बिल 2013 का ऑर्डर लाकर बचाई किसानों की जमीन। ऑर्डर होने के बाद हाईकोर्ट ने एक साल में सर्वे बंदोबस्त पूरा करने का दिया आदेश। समय से अयोध्या प्रशासन के द्वारा सर्वे बंदोबस्त पूरा न कर पाना लापरवाही और नाकामी का जीता जागता उदाहरण। इसी मामले में किसान नेता अरविंद यादव फिर पहुंचे हाई कोर्ट। हाईकोर्ट ने डीएम अयोध्या और मजिस्ट्रेट रिकॉर्ड अधिकारी पर जानबूझकर कोर्ट की अवमानना करने के लिए हाल ही में जारी की नोटिस। इन्हीं सब मामलों को लेकर अयोध्या जिला प्रशासन ने बौखलाहट में किसान नेता अरविंद यादव पर फर्जी गुंडा एक्ट मुकदमा लगाकर की कार्यवाही। अयोध्या के किसानों में कार्यवाही को लेकर रोष व्याप्त।
रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल।
You must be logged in to post a comment.