आईजी व एसपी की उपस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस महानिरक्षीक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के0 सत्यानारायणा द्वारा पुलिस कार्यालय में सलामी ली गयी तत्पश्चात पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की उपस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी 13 जुलाई को पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परीक्षेत्र बांदा के सत्यानारायाणा द्वारा पुलिस कार्यालय में सलामी ली गयी तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अंकित मित्तल की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई। इस गोष्ठी में आईजी द्वारा निम्नलिखित आदेश निर्देश निर्गत किये गये।

किसी भी प्रकार की घटना होने की सूचना क्षेत्राधिकारी स्वयं तत्काल मुझे बताएं तथा ग्रुप में अवश्य डालें।अगर कोई आपस में समस्या उत्पन्न होती है तो उसके संबंध में आपस में चर्चा करें। प्रत्येक शनिवार को समस्त क्षेत्राधिकारी अपने अपने सर्किल के थानों के विवेचको का अर्दली रुम करें।आगंतुकों की बात सुने तथा उनकी समस्या का निस्तारण कराएं।अपने सर्किल के थानों पर यह भी देखें कि कितने व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए हैं तथा उनकी समस्या का क्या निस्तारण हुआ है, इसी प्रकार महिला हेल्पलाइन को भी क्रॉस चेक करें।
जमीन संबंधित प्रकरणों में विशेष रुप से थाना प्रभारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर अपने क्षेत्राधिकारी को भेजें जिससे राजस्व की टीम गठित कर समस्या का निदान कराएं। सभी क्षेत्राधिकारी थानों का आकस्मिक निरीक्षण अवश्य करें।थानों पर विभिन्न प्रकार के खड़े वाहनों के निस्तारण के लिए अभियान चलाएं।अपराधिक इतिहास रजिस्टर को अल्फाबेट्स बनाकर अद्यवधिक करवाएं।टॉप टेन सक्रिय अपराधियों की श्रेणी में उन्हीं को रखें जो बड़े अपराध करते हो, छोटे-मोटे अपराध करने वाले अपराधियों को टॉप टेन/सक्रिय अपराधियों में ना रखें ।
हर थाने पर एक माह रजिस्टर बनवाएं जिसमें सभी प्रकार की सूचनाएं अंकित हों।शराब की पैकारी करवाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करें। वर्ष 2020 की लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु सख्त निर्देश दिए।प्रारंभिक जांच एवं जांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अल्प समय में करवाएं।
इस गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतीन्द्रनाथ उमराव, स्टेनो कमलेश कुमार राव, वाचक शिवबदन सिंह, प्रधान लिपिक आलोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट