दिल्ली (दैनिक कर्मभूमि):- दिसंबर 2021 को भेजे जाने वाले गगनयान मिशन को लेकर इसरो के अध्यक्ष के सिवान ने बताया कि गगनयान मिशन से पहले दो मानवरहित मिशन होंगे जिसमें पहला दिसंबर 2020 को होगा इसमें एक रोबोट महिला को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इस रोबोट का नाम व्योममित्र है।
जो बातचीत कर सकती है और लोगों के सवालों का जवाब दे सकती है।
दूसरा मिशन जून 2021 को,फिर दिसंबर 2021 को गगनयान को मिशन अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
इस मिशन के लिए 4 लोगो को वायुसेना से चुना गया है जिनकी ट्रेनिंग रूस में चल रही है।
You must be logged in to post a comment.