उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।तहसील कर्वी के अंतर्गत ग्राम सभा बनकट में सुरक्षित भूमि चारागाह गाटा संख्या 608 में अवैध निर्माण की सूचना जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल को प्राप्त होने पर तत्काल जिलाधिकारी ने तहसीलदार को तत्काल अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए जिसमें तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी ने मौके पर जाकर क्षेत्रीय लेखपाल की मदद से ग्रामसभा की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र सिंह के साथ पूर्व लेखपाल फूलचंद भी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.