उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उप जिलाधिकारी सदर सत्य प्रिय सिंह ने सपा अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल मनोहर लाल इंटर कालेज का जायजा लिया और पूर्व विधायक रामकुमार से जानकारी ली। इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला , सुरेश पाल , डाक्टर अभिवन कुमार आदि मौजूद रहे
पुलिस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा हेतु विभिन्न रास्तो पर सुरक्षा व्यवस्था के जाँच परख की ज्ञात हो की पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है।
वही सपा नेताओं ने पूरे शहर को होर्डिंग्स से पाट दिया हैं।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी स्व मनोहर लाल जी की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम नेता व नए पुराने कार्यकर्ताओं ने इस आगमन को महत्त्वपपूर्ण बना दिया है।
रिपोर्टर शिव गोविंद तिवारी उन्नाव
You must be logged in to post a comment.