उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) जनपद फतेहपुर के थाना कल्याणपुर के भ्रष्ट दीवान ने ट्रक के रिलीज ऑर्डर पर ट्रक को नहीं छोड़ा और ट्रक ड्राइवर को हड़काते हुए रिलीज ऑर्डर पर खनन का हवाला ना होने पर उसी को दिखाते हुए ट्रक ड्राइवर से₹5000 वसूले उसके बाद ट्रक को छोड़ा जबकि योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के सभी खनन विभाग के अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिया है कि अगर कोई भी खनन माफिया खनन करते हुए पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए लेकिन ऐसे थाने के भ्रष्ट पुलिस कर्मियों द्वारा चंद रुपयों के लालच में और अधिकारियों के आदेशों को ताक में रखते हुए ऐसा कार्य करते है और सरकार को बदनाम किया जाता है वहीं पर आप लोगों को बता दें कि फतेहपुर पुलिस अधीक्षक जो एक न्याय प्रिय अधिकारी हैं उनके आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस विभाग के थाने के दीवान ने ऐसा कार्य किया है
रिपोर्ट चीफ ब्यूरो सोनू लोधी फतेहपुर उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.