किशोर न्याय बोर्ड जौनपुर का हुआ पुनर्गठ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर : उत्तर प्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास अनुभाग 01 अधिसूचना दिनांक 23 जुलाई 2021 के अनुसार किशोर न्याय बालकों का देख-रेख और संरक्षण अधिनियम 2015 धारा 4 के अधीन प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करके महामहिम राज्यपाल जी द्वारा किशोर न्याय बोर्ड जौनपुर का पुनर्गठन किया है जो ज्येष्ठतम न्यायिक मजिस्ट्रेट या मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को और जहां ज्येष्ठतम न्यायिक मजिस्ट्रेट या मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट का पद रिक्त है या उपलब्ध नहीं है वहां ज्येष्ठतम न्यायिक मजिस्ट्रेट नहीं है वहां पर ज्येष्ठतम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट या अपर मुख्य न्यायिक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट को प्रधान मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। जनपद जौनपुर में जनपद न्यायाधीश द्वारा जेएम सेकंड नीरज सिंह को प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड व राज्यपाल द्वारा अनिल यादव पुत्र स्वर्गीय जयराम यादव, निवासी ग्राम हम्जापुर, पोस्ट बसारतपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर, अंजू पाठक पत्नी स्वर्गीय राज नारायण पाठक निवासी मच्छरहट्टा रासमंडल सदर जौनपुर को सदस्य किशोर न्याय बोर्ड नामित किया गया है। जिसके अनुक्रम में दो सदस्यों द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी जौनपुर के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की गई। उनके निर्देश के अनुसार प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष कार्यभार ग्रहण किया गया एवं विभागीय कार्य दायित्वों का निर्वहन शुरू कर दिया गया।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर