साइबर जागरूकता गोष्ठी कर छात्रों को साइबर अपराध एवं उनसे बचाव एवं सावधानियों के सम्बन्ध में किया जागरूक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में गंगा प्रसाद जनसेवा इण्टर कॉलेज कर्वी में साइबर अपराध जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्ठी में साइबर सेल जनपद चित्रकूट में नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रों को साइबर अपराधों के सम्बन्ध बताया गया तथा साइबर ठगी से बचाव एवं सावधानियों हेतु जागरूक किया गया।

साइबर अपराध से खुद को बचाएं-जागरूक रहें, सुरक्षित रहें। कॉलोनी स्वीकृत कराने के नाम पर किसी भी कॉल या मैसेज पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक डिटैल्स यथा एटीएम नम्बर, सीवीवी, एक्सपायरी डेट, पिन, ओटीपी कभी न बतायें न ही कोई रूपया जमा करें । आपके आस-पास के क्षेत्र में कार्यरत किसी सरकारी कर्मी यथा पुलिस/राजस्व या अन्य किसी भी विभाग के नाम पर कोई फोन कर रूपये भेजने/रिसीव करने को कहे तो बेहद सावधानी बरतें।अज्ञात ऑनलाइन QR कोड व भेजे हुए लिंक को स्कैन करने से बचें ।

फ्री इण्टरनेट डाटा, रीचार्ज, ऑनलाइन मूवी चैनल पर पंजीकरण बेहद सावधानी से करें ।फेसबुक, व्हाट्स-अप, मैसेन्जर या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी परिचित या मित्र द्वारा की जा रही रूपयों की मांग को बिना उससे व्यक्तिगत रूप से पूछे, रूपये न भेजें । समय-समय पर पॉसवर्ड अवश्य बदलें ।गूगल या अन्य सर्च इंजन पर उपलब्ध विभिन्न उत्पादों/कम्पनियों के कस्टमर केयर नम्बर पर भरोसा न करें, सिर्फ वास्तविक वेबसाइट पर उपलब्ध नम्बरों पर ही सम्पर्क करें।फ्रॉड या संदिग्ध वेबसाइट पर अपना सीवी, शैक्षणिक या व्यक्तिगत दस्तावेज न अपलोड करें ।किसी भी वेबसाइट पर दस्तावेज अपलोड करने या पेमेन्ट करने के पहले वेबसाइट के URL को ध्यान से पढ़ें तथा वेबसाइट के अक्षरों को ध्यानपूर्वक मिला लें।सरकारी योजनाओं के नाम पर सब्सिडी देने वाले ऑफर/विज्ञापनों पर भरोसा न करें।केवाईसी अपडेट कराने के बहाने नोटिफिकेशन या मैसेज पर भेजे गये लिंक पर क्लिक न करें ।विभिन्न यूपीआई एप्लीकेशन पर कैशबेक/रिफण्ड का लालच देने वाली फोन कॉल से बचें ।रोजमर्रा के सामान व खाने की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर ठगी । OLX, क्विकर या अन्य किसी वेबसाइट पर खरीददारी करते समय सावधानी रखें, किसी भी गाड़ी या सामान हेतु अग्रिम भुगतान न करें, खरीदे गये सामान को व्यक्तिगत रूप से अपने सामने जांच परखकर ही भुगतान करें ।किसी भी तरह के रिफण्ड/केवाईसी/कैशबेक और बन्द सेवाओं को पुनः चालू कराने हेतु छोटी रकम जमा न करें, ऐसा करके साइबर ठग आफकी बैंक डिटेल्स प्राप्त कर सकतें हैं ।कम्प्यूटर के एण्टीवायरस को समय समय पर अपडेट करते रहे तथा फायरवाल ऑन रखें ।

रिमोट सॉफ्टवेयर तथा टीम व्यूवर, एनीडेस्क आदि का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें ।सार्वजनिक स्थान पर लगे चार्जिंग पोर्ट को सावधानी पूर्वक जांचकर ही इस्तेमाल करें ।अनजान व गैर मान्यता प्राप्त एप्स को न इंस्टॉल करें।

 

ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट