डीएम की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक हुई संपन्न

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निःशुल्क कोचिंग तथा दुबई विजिट से संबंधित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार नीति आयोग संसद मार्ग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य the department of commerce द्वारा दुबई में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम world Expo 2021- 22 के अंतर्गत देश के आकांक्षी जनपदों की संख्या 112 है, जिसमें प्रतिभाग हेतु जनपद चित्रकूट से एक मेधावी छात्र छात्रा का चयन किया जाना है उक्त योजना में इच्छुक छात्र छात्राओं के प्रति भाग हेतु वांछित अहर्ताएं समय सारणी एवं पाठ्यक्रम निम्नवत है जिसमें वर्ल्ड एक्सपो 2021-22 Dubai- visit यह योजना केवल महत्वकांक्षी जनपदों के लिए है जनपद चित्रकूट महत्वकांक्षी जनपदों में से एक है यह योजना इस जनपद के स्थाई निवासी छात्र छात्राओं के लिए ही मान्य होगी मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन एक बहुविकल्पीय चयन लिखित परीक्षा के मेरिट द्वारा होगा राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों यूपी बोर्ड सीबीएसई बोर्ड एवं समस्त बोर्ड की कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत छात्र आवेदन के लिए पात्र होंगे। परीक्षा तिथि 17 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी चित्रकूट में होगी। इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की परीक्षा तिथि भी 17/10/ 2021 को अपराहन 2 बजे से 4 बजे तक चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी चित्रकूट में होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य होगा 15 मिनट के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा, चयन परीक्षा बहुविकल्पी प्रश्नों के आधार पर होगी जिसमें विज्ञान गणित सामाजिक विज्ञान तथा अंग्रेजी के कुल 100 प्रश्न होंगे जो कक्षा दसवीं तक के पाठ्यक्रम के होंगे, प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के होंगे मेधावी छात्र छात्राएं अपनी इच्छा अनुसार किसी भी एक माध्यम से प्रश्न पत्र हल कर सकते हैं, दसवीं कक्षा में सामान्य व पिछड़ी जाति के 60 प्रतिशत अधिक तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के 55 प्रतिशत प्राप्तांक व अधिक अंक पाने वाले इच्छुक मेधावी छात्र छात्राएं ही आवेदन कर सकेंगे, चयन हेतु लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जनपद के इच्छुक मेधावी छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन जनपद चित्रकूट की वेबसाइट http//chitrakoot.nic.in पर 28 सितंबर 2021 से 12 अक्टूबर 2021 की मध्य रात्रि तक करना होगा आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2021 है आवेदन पूर्णतः निःशुल्क होगा, चयन परीक्षा का संचालन जिला प्रशासन के कुशल निर्देशन वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे जोनल मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी व पुलिस बल की उपस्थिति में किया जाएगा, उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। प्रधानाचार्यों से कहा कि आप लोग सभी परीक्षा शुचिता पूर्ण कराएं चयन परीक्षा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदना श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम सहित संबंधित अधिकारी तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट