उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद चित्रकूट में संचालित चाँदी बांगर पाइप लाइन पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय ए डी एम नमामि गंगे, सहायक अभियंता जलनिगम, L&T के परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे। माननीय मंत्री ने सर्वप्रथम यमुना नदी के किनारे इन्टेक वेल का निरीक्षण किया। यह काम अभी शुरू किया गया है। मुझे बताया गया की 17 मीटर तक नीचे रिंगवाल बनाई जायेगी और इतनी ही ऊपर बनाई जायेगी। यहां से पानी पाइप लाइन द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जायेगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। यहां भी कार्य प्रारम्भ किया गया है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी की सफाई की जायेगी।जमीन के नीचे नाली खोद कर बिछाई जाते हुए पाइप लाइन को देखा।गहराई ठीक है। L&T के स्टोर में प्रयोग में लाये जाने वाले सभी छोटे बड़े पाइप को देखा सामान पर्याप्त दिखाई दिया। गनीवाॅ में वाटर सप्लाई टैंक का निरीक्षण किया लगभग 70 प्रतिशत कार्य हो चुका है।उपस्थित अधिकारियों एवं कम्पनी के कार्मचारियों की समीक्षा बैठक की एवं निम्नलिखित निर्देश दिया।
दोनो पाली में काम किया जाये। काम की गति तेज की जाये।सभी काम एक साथ किये जायें। पाइप बिछाने में सड़क से दूरी रखी जाये। पाइप लाइन लोगों आँगन तक लगाई जाये। कोई भी पुरवा एवं मजरा छूटने ना पाये। क्वालिटी माॅनीटर से निरंतर क्वालिटी चेक करने को कहा।
कार्यदायीसंस्था- एल०एण्ड०टी०
आच्छादित ग्रामपंचायत- 250
कुल पाइपलाइन की लम्बाई- 2437.25 किमी० हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.