राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर
मुख्य विकास अधिकारी श्री घनश्याम मीणा ने उपरोक्त बातें विकासभवन में 20 बी सी सखियों को हैण्ड हेल्ड डिवाइस/टैबलेट वितरण के समय कहा। आज विकासभवन में आजीविका मिशन की तरफ से डिवाइस वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। डिप्टीकमिश्नर आर बी यादव ने अवगत कराया कि मुख्यविकास अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एनआरएलएम योजना में जनपद को पूरे प्रदेश मे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है तथा जनपद के भीटी ब्लाक की बी सी सखी कल्पना तिवारी ने दो करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन करके प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस उपलब्धि पर डिप्टीकमिश्नर एन आर एल एम तथा उनकी टीम को बधाई तथा भविष्य में नंबर एक बनने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम मे डिप्टीकमिश्नर मनरेगा श्री राजेन्द्र मिश्र ,सभी जिलामिशन प्रबंधक, सहज व फिया कंपनी के कोआर्डिनेटर उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन आर बी यादव द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-अरविंद कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टाण्डा अम्बेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.