नहरों की सिल्ट सफाई के कार्यों को तेजी से कराया जाए:-डीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए जिला उद्यान अधिकारी डॉ बलदेव प्रसाद को निर्देश दिए कि जो किसान आपके विभाग से स्प्रिंकलर सिस्टम प्राप्त कर रहे हैं वह शत-प्रतिशत स्प्रिंकलर सिस्टम से ही सिंचाई करें यह सुनिश्चित करें जिन किसानों कि आप लोगों ने जांच की है वह स्प्रिंकलर सिस्टम नहीं अपना रहे हैं तो उन किसानों से रिकवरी कराई जाए। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि डीएफओ से संपर्क कर चिरौंजी, आंवला, महुआ की पैकेजिंग प्रोसेसिंग कराकर गांव के लोगों को जोड़कर बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाकर रोजगार से जोड़े।जिला समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि 11 दिसंबर 2021 को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से कराया जाए अभी से ही सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि सैम मैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए।मनरेगा के जो कार्य हुए हैं उनमें कितने काम का भुगतान हुआ है और कितना शेष है उसका विवरण उपलब्ध कराएं, डी सी एन आर एल एम को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह को प्रेरित कर बैंकों से लाभ दिला कर उन्हें रोजगार मुहैया कराए, परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि जो आवास अधूरे हैं उन्हें तत्काल पूर्ण कराया जाए, जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जो सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है उनकी गुणवत्ता की जांच अवश्य कराई जाए ऑपरेशन कायाकल्प के जो 19 बिंदु हैं उनमें तेजी से कार्य कराए,पंचायत भवन पर सभी कर्मचारियों/ अधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर, दिन अवश्य अंकित कराएं तथा निरीक्षण भी करें कि कर्मचारी जाते हैं कि नहीं और वह जनता के कार्य कर रहे हैं कि नहीं इसको भी देखा जाए,सभी ग्राम प्रधान/ सचिव को निर्देश दे कि गौशालाओं में ठंड को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि पशु चिकित्साधिकारी को लगाकर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी लगातार कराते रहे कोई भी गोवंश बीमार न हो समय से चारा, भूसा, पानी की व्यवस्था कराई जाए,अधीक्षण अभियंता विद्युत से कहा कि आप विभागों से लगातार संपर्क स्थापित कर बकाया विद्युत बिल का भुगतान कराएं आपके द्वारा विभागीय कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही है यह स्थिति ठीक नहीं है,सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों की सिल्ट सफाई के कार्यों को तेजी से कराया जाए,मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जन आरोग्य कार्ड की प्रगति ठीक नहीं है इसे बढ़ाया जाए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर जो पूर्ण है उनमें स्वास्थ सुविधाएं व्यवस्था लागू कर शुरू कराएं।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुबन मिशन के कार्यों को तेजी से कराया जाए जो भी विकास कार्य कराए जाए उसमें शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने जल जीवन मिशन, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, सड़कों के निर्माण, सेतुओ का निर्माण, सोलर सिंचाई पंप, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद्यान्न वितरण, अपशिष्ट प्रबंधन, कन्या सुमंगला योजना, पशुओं का टीकाकरण, मत्स्य पालन, औद्मानीकरण, ईयर टैगिंग, चिकित्सकों की उपलब्धता, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, परिवार नियोजन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, टीकाकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास, पेयजल आपूर्ति, पेंशन योजनाएं, शादी अनुदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, वनीकरण, कौशल विकास, स्वरोजगार योजना, श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आजीविका मिशन, आदि विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट