अन्ना गोवंश, धान क्रय केंद्र एवं खाद वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की उपस्थिति में अन्ना गोवंश, धान क्रय केंद्र एवं खाद वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में 10 धान क्रय केंद्र संचालित है एक क्रय केंद्र मंडी समिति करबी द्वारा खोला जा रहा है पीसी एफ के द्वारा 13 कृय केंद्र खोले जाने थे जिसमें 6 क्रय केंद्र खोले गए हैं इस पर मंत्री जी ने जिलाधिकारी से कहा कि पीसीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों से पत्राचार कर क्रय केंद्र और खुलवाए जाएं ताकि किसानों को धान बेचने में कोई समस्या न हो जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों से धान की डिलीवरी की व्यवस्था कराएं संसाधन बढ़ाकर धान क्रय कराएं क्योंकि गत वर्ष से इस वर्ष धान की खरीद कम हुई है। मंत्री जी ने एडीसीओ सहकारिता को निर्देश दिए कि साधन सहकारी समिति में भी धान क्रय केंद्र खोलने की व्यवस्था कराएं जिसमें चिल्ली मल तथा क्रय विक्रय केंद्र राजापुर में अवश्य खोला जाए, जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन साधन सहकारी समिति में धान क्रय केंद्र खोला जाता था अगर वह समितियां क्रय केंद्र खोलने से मना कर रही हैं तो उन समितियों को खाद बीज की सुविधा उपलब्ध न कराई जाए, सचिव मंडी समिति को निर्देश दिए कि जो आपके द्वारा नया क्रय केंद्र खोला जा रहा है तत्काल मंडी कर्वी में खोलकर धान क्रय कराया जाए,मंत्रीजी ने पीसी एफ के अधिकारियों को निर्देश दिए की ठेकेदारों का डिलीवरी तथा राइस मिल का भुगतान जो लंबित है उनका भुगतान तत्काल कराया जाए कहा कि आप लोगों द्वारा कार्यों में रुचि नहीं ली जा रही यह स्थिति ठीक नहीं है डिप्टी आरएमओ से कहा कि किसानों का जो धान क्रय किया जा रहा है उनका समय से भुगतान कराया जाए किसानों को कोई समस्या नहीं होना चाहिए धान क्रय में तेजी लाई जाए। गौशाला संचालन की समीक्षा में जिलाधिकारी ने बताया कि 204 गौशालाओं का भुगतान भरण पोषण का कर दिया गया है 86 पत्रावली अभी लंबित है जिसका तत्काल भुगतान करा दिया जाएगा मंत्री जी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि गोवंशों के भरण पोषण का भुगतान समय से कराएं कोई भी पत्रावली लंबित न रहे गोवंशों को ठंड से बचाव की व्यवस्था अलाव त्रिपाल आदि से करा दिया जाए और पशु चिकित्सा अधिकारियों को गौशाला में समय-समय पर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए उन्होंने खाद वितरण के संबंध में जिला कृषि अधिकारी से जानकारी की जिसमें जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में आज 1484 मैट्रिक टन डीएपी खाद प्राप्त हो गई है जो साधन सहकारी समितियों को भेजा जा रहा है अब कोई किसानों को समस्या नहीं होगी मंत्री ने कहा कि खाद की व्यवस्था लगातार चलती रहे यह आप लोग इन्शोर करें ताकि किसानों को कोई समस्या न हो। बैठक में जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र, डिप्टी आरएमओ संजय श्रीवास्तव, मंडी सचिव विपुल कुमार सहित संबंधित अधिकारी, ठेकेदार तथा राइस मिल के लोग मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट