क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी मऊ द्वारा थाना,चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के थाना/चौकी प्रभारियों के साथ मीटिंग की गयी । जिसमें क्षेत्राधिकारी द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को चुनाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।मीटिंग में क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु हर्ष पाण्डेय, प्रभारी चुनाव कार्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव, थाना/चौकी प्रभारी, वाचक पुलिस अधीक्षक उ0नि0 संतराम सिंह, क्षेत्राधिकारी पेशी/थाना कार्यालय में नामित चुनाव मुंशी एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट