उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन महिला प्रकोष्ठ चित्रकूट इकाई द्वारा बैठक सम्पन्न हुई मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता द्वारा महिलाओं को उद्योग व्यापार संगठन के आईडी कार्ड व सम्मान पत्र का वितरण कर सदस्यता दिलाई गई । मुख्यालय के शंकरबाज़ार कर्वी पर जिला उपाध्यक्ष सकुन्तला गुप्ता के आवास में महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने कहा कि 2014 के पहले महिलाएं आत्मनिर्भर बनने में सबसे पीछे थीं लेकिन 2014 के बाद से महिलाएं आत्मबल से मजबूत हुई हैं आत्मरक्षा करने में सक्षम हैं व बड़ी संख्या में आत्म निर्भर बन रहीं हैं महिलाओं व युवा नवजवानों को रोजगार दिलाना व उन्हें संगठित करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है जिला महामंत्री मंजुला निषाद ने कहा कि जल्द ही महिलाओं की कमेटी का विस्तार होगा अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा । महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष सकुन्तला गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को संगठित करने का कार्य निरन्तर कर रहें है जो आज समूह विशाल हो रहा है संगठन मंत्री पूजा गुप्ता ने कहा कि हम सब को मिलकर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आना चाहिए हमारा प्रयास निश्चित ही बहुत अच्छा होगा । जिला मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि हम ग्रामीण छेत्र की महिलाओं को भी जोड़ने का कार्य कर रहें है आराधना सोनी ने कहा कि हम सब मिलकर महिलाओं को जागरूक करेंगे । इस मौके पर मण्डल महामन्त्री युवा शेशू जायसवाल,युवा जिलाध्यक्ष अनुज अग्रहरि ,संगठन मंत्री पूजा गुप्ता,मंत्री जयंती रैकवार,रीता मिश्रा,आराधना सोनी,संध्या गुप्ता,मीना श्रीवास्तव ,आदि महिलाएं मौजूद रहीं ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.