सभी ग्राम प्रधान खेल का मैदान बनाएं और उसकी सूची युवा कल्याण विभाग तैयार करें:-एडीएम

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र चित्रकूट द्वारा गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर, महाविद्यालय कर्वी में जनपद स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी न्यायिक बंदिता श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन कर युवा संसद कार्यक्रम का शुभारंभ किया विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार पाल ,सर्वोदय सेवा आश्रम के मंत्री समाजसेवी अभिमन्यु भाई ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार जिला व्यायाम प्रशिक्षक मद गंजन प्रसाद कुशवाहा डा नीरज गुप्ता, डा सीमा कुमारी, मौजूद रहे कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी ने युवा संसद कार्यक्रम के आयोजन पर नेहरू युवा केंद्र की एपीएस प्रवीण कुमार सक्सेना के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से युवाओं में देश के प्रति प्रेम भावना जागृत होती है और उन्हें अपने अधिकारों व कर्तव्यों की भी जानकारी होती है जिससे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी प्रशासन को मदद मिलती है संसद में यह तथ्य सामने आया कि शासकीय योजनाओं की पहुंच कहां तक है कहां क्या कमी है इसका बोध ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए युवाओं यहां प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए तभी साथ की योजनाएं गांव गली तक पहुंचेगी और पात्र व्यक्तियों का उन योजनाओं का लाभ मिलेगा संसद में युवाओं द्वारा उठाए गए इस बिंदु पर की गांव में जो सरकारी भूमि है वहां पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह की जो भी समस्याएं हैं अधिकारियों को जरूर अवगत कराया जाए साथ ही यह भी कहा कि ज्यादातर योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब ऑनलाइन सिस्टम लागू हो गया है युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने गांव क्षेत्र में गरीब और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार बने , सीआईसी के शिक्षक शंकर सहाय यादव ने युवाओं को अच्छे नागरिक वन देश और समाज की सेवा करने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स बता कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना एनसीसी रोवर रेंजर के महत्व पर भी प्रकाश डाला अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार ने स्वास्थ विभाग द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि युवा खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे उन्होंने स्वस्थ रहने के तमाम टिप्स भी बताएं साथ ही कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना अस्पतालों में शत-प्रतिशत प्रसव एंबुलेंस 102 108 आदि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने वाह शत-प्रतिशत कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए भी के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के हर एक व्यक्ति को टीका लगाने का लक्ष्य है ताकि आने वाला ओ विक्रांत जैसे वायरस से हम लोग अपना बचाव कर सकें समाजसेवी हनुमान यू भाई ने कहा कि वह 1996 से बरगढ़ जैसे पठारी क्षेत्र में जहां शिक्षा स्वास्थ्य अन्य योजनाओं का नामोनिशान नहीं रहा वहां उन्होंने उस समय युवाओं के बलबूते सेवा कार्य किया और वहां पर शिक्षा की अलख जगाई आज वहां के युवा शिक्षित हो रहे हैं तमाम योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल रहा है उन्होंने कहा की जानकार बनिये अच्छे नागरिक बनिए तभी हमारे देश और समाज का कल्याण होगा धरती को स्वर्ग बनाना है तो युवाओं को आगे आना ही होगा किसी सरकार के बलबूते धरती को स्वर्ग बनाना असंभव है नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित पड़ोस युवा संसद तभी सार्थक होगी जब यहां के युवा अपने आसपास की समस्याओं के प्रति जानकार और जागरूक होंगे जिला कल्याण अधिकारी मतगंजन प्रसाद ने युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी कहा कि गांव गांव में खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं ताकि खेल प्रतिभाएं आगे आएं और खेल के क्षेत्र में हमारे जनपद चित्रकूट का नाम रोशन हो एक युवा राम आसरे ने संसद में प्रश्न उठाया कि गांव में मैदान अब नहीं बचे बच्चे कहां खेल खेलें कैसे प्रतिभाएं आगे बढ़ेगी इस पर संसद में मौजूद एडीएम ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान खेल का मैदान बनाएं और उसकी सूची युवा कल्याण विभाग तैयार करें प्राचार्य डॉ राजेश पाल ने नेहरू युवा केंद्र के इस आयोजन के लिए a.p.s. प्रवीण सक्सेना को बधाई दी और कहा कि यह कार्यक्रम हमारे युवाओं के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा युवा अपने अधिकारों कर्तव्य से परिचित होंगे और अपने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए भी वह अपने आपको तैयार करेंगे युवा संसद कार्यक्रम के संयोजक आईपीएस प्रवीण कुमार सक्सेना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा जनहितकारी जन कल्याणकारी जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रही है या नहीं पहुंच रही है पहुंचने में क्या दिक्कत आ रही है कैसे पहुंचेंगे इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए युवा संसद का आयोजन यहां किया गया है कहा कि यहां के युवा में प्रतिभा की कमी नहीं है समस्याओं को रखा और सुझाव भी दिया यह बहुत ही सुखद अनुभूति है कहां की युवा संसद में जो युवाओं द्वारा सुझाव दिए गए हैं उन सुझावों को अमलीजामा पहनाने के लिए भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्राध्यापकों युवाओं का भी आभार व्यक्त किया , सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। युवा संसद का सफलतापूर्वक संचालन प्राध्यापक डॉ वंश गोपाल द्वारा किया गया ।युवा संसद कार्यक्रम में डॉ नीरज गुप्ता डॉक्टर सीमा कुमारी, आर्यावर्त बैंक के अधिकारी अनुराग शुक्ला कृषि विभाग के डॉक्टर सुनील कुमार ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम के सफल आयोजन में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े अनुपम सिंह राजू कुशवाहा मोहम्मद नसीम आदि का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट