उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।
केन्द्रीय मन्त्री पैट्रोलियम एवं गैस भारत सरकार हरदीप पुरी के सौजन्य से व उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ एवं प्रेदश संघ के महासचिव अजय गुप्ता के अध्यक्षता में 3 और 4 जनवरी को विशिण्ट स्टेडियम,सोनभद्र में होने वाली सीनियर इण्डियन राउण्ड व रिर्कव बो प्राइज-मनी प्रतियोगिता के लिए किदवई नगर स्थित यूथ आर्चरी ऐकेडमी में खिलाडियों का ट्रायल हुआ।यूथ आर्चरी ऐकेडमी के कोच सन्दीप कुमार पासवान,अभिषेक कुमार व सोमेन्द्र सिंह ने बताया कि सिनियर इण्डिय राउण्ड बालक वर्ग में अपूर्व वशिष्ट,देवांश तिवारी,विशाल सविता व शशिभान यादव व रिकर्व बो बालक वर्ग में राहुल यादव,हरी शुक्ला,देवांश व अर्पित कुशवाहा व रिर्कव बो बालिका वर्ग में शगुन मिश्रा,बैष्णवी,प्रिशु यादव चयनित हुए।इस मौके महासचिव राजा भरत अवस्थी श्रेयांस कपूर,अभिषेक सिंह,अभिषेक कुमार,प्रभात कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.