बाँकेसिद्ध की 4 सौ मीटर अधूरी छोड़ दी गई सड़क, बुन्देली सेना की डीएम से सड़क बनवाने की मांग

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट l ऐतिहासिक स्थल बाँकेसिद्ध को जोड़ने वाले मार्ग को लगभग 4 सौ मीटर अधूरा छोड़ने पर बुन्देली सेना ने नाराजगी जताई है l जिलाधिकारी से मांग की है कि अधूरा मार्ग पूरा कराया जाय ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो l बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि सिध्दपुर से बाँकेसिद्ध आश्रम के लिए लगभग ढाई किलोमीटर मार्ग डामरीकरण कराया गया है l लेकिन बाँकेसिद्ध आश्रम को जोड़ने वाली यह सड़क लगभग 4 सौ मीटर अधूरी छोड़ दी गई है l जब सड़क बन रही थी तब विभाग के अधिकारियों ने वायदा किया था कि सड़क को हरहाल में आश्रम से जोड़ेंगे l अब अधिकारी कह रहे हैं चुनाव बाद नया स्टीमेट बनाकर भेजेंगे l अधूरी सड़क बनाने से श्रद्धालुओं को अभी भी मशक्कत का सामना करना पड़ेगा l इसी मार्ग से पंचकोसी और चौरासी कोसी परिक्रमा लगाने वाले लाखों श्रद्धालु गुजरते हैं l अगर सड़क पूरी बन गई होती तो तीर्थयात्री सरकार की जय जयकार करते l विभागीय अधिकारी जानबूझकर सरकार की योजना में पलीता लगा रहे हैं l इसके अलावा पर्यटन विभाग की बाँकेसिद्ध स्थल के विकास की ओर ध्यान नहीं दे रहा l जबकि हवाई पट्टी के सबसे नजदीक यह दिव्य और मनोरम जगह है l बुन्देली सेना ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बाँकेसिद्ध की अधूरी सड़क जल्द पूरी कराई जाए साथ ही पर्यटन विभाग से अपेक्षित विकास कराया जाय l

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट