राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)।कानपुर।शिरडी अहमदनगर महाराष्ट्र में 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित हुई14वी ग्रैपलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता मेें शहर के खिलाड़ियों ने पदक जीते।यह जानकारी वर्किंग सेक्रेटरी दुर्गेश्वर श्रीवास्तव और विनीता यादव ने दी उन्होंने बताया कि नो गी और गी में अनिकेत पाल,रत्न शर्मा,श्रुति सिंह,वैष्नवी लोधी ने स्वर्ण पदक,अभय मिश्रा,सुयश मिश्रा ने रजत पदक तथा ध्रुव पाल, रुद्राक्ष वर्मा,लविश यादव, हिमांशु सिंह,वृंदा शर्मा,गौरवी लोधी ने कांस्य पदक हासिल किया।कानपुर ग्रैपलिंग अध्यक्ष डॉ.आलोक श्रीवास्तव ने और उत्तर प्रदेश महासचिव ग्रैपलिंग महासचिव रविकांत मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता।आकाश चौधरी
You must be logged in to post a comment.