थाना मऊ पुलिस टीम ने 01 किलो 400 ग्राम गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ आनन्द कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 कन्हैया बक्श सिंह तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी खपटिहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 01 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊ में मु0अ0सं0 266/21 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट