उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में उ0नि0 जनार्दन प्रताप सिंह तथा उनकी टीम द्वारा बरेठी तिराहा कस्बा पहाड़ी से वाहन चैकिंग के दौरान अभियुक्त दीपक साहू पुत्र नन्दलाल साहू निवासी वियावल थाना मऊ जनपद चित्रकूट को बोलेरो पिक अप नम्बर यूपी0 73 ए 8317 में 01 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 01/2022 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया तथा बरामदशुदा बोलेरो पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.