*यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जागरूक*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में कर्वी शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनाँक-01.01.2022 को यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव तथा उनकी टीम द्वारा ट्राफिक चौराहा कर्वी में नव वर्ष के उपलक्ष्य में वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की । यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को 02 पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं 04 पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक किया । यातायात प्रभारी द्वारा ठेलिया दुकानदारों को यथास्थान पर ठेलिया लगाने हेतु बताया गया, ई-रिक्शा में रेफ्लेक्टर लगवाये गये तथा ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया । कोविड-19 के दृष्टिगत आम जनमानस को मास्क लगाने हेतु जागरुक किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट