*पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित महिला छात्रावास का वर्चुअल उद्घाटन*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित महिला छात्रावास का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। यह महिला छात्रावास महिला पुलिस कर्मियों हेतु बनाया गया है, इसमें 32 महिला पुलिस कर्मियों की रहने की संपूर्ण व्यवस्थाएं हैं।इस अवसर पर राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ,सांसद बांदा-चित्रकूट आरके सिंह पटेल , विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला , जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंद्र प्रकाश खरे , अध्यक्ष जिला पंचायत चित्रकूट अशोक जाटव, पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम

परिक्षेत्र बांदा के. सत्यनारायणा, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।इस अवसर परअपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी लाइंस हर्ष पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सुमेर सिंह तथा समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक, व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट