*कोविड-19 के नये वेरियेंट ओमिक्रोन के विरुद्ध अभियान*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अंतर्गत कोविड-19 के नये वेरियेंट ओमिक्रोन के प्रभावी नियंत्रण एवं जागरूकता के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए हैं उक्त के क्रम में दिए गए निर्देशानुसार कोविड-19 के नये वेरियेंट ओमिक्रोन के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने की दृष्टि से वेद रूप से प्रचार प्रसार करते हुए निगरानी समितियों का गठन कर गए समीक्षा की जाए तथा जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था ऑक्सीजन की उपलब्धता आदि की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए इन सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराया जाए संबंधित अधिकारियों को ततक्रम में निर्देशित किया है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश में जनपद में कोविड-19 के नये वेरियेंट ओमिक्रोन के प्रभावी नियंत्रण हेतु निदिष्ट कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति हेतु माइक्रो प्लान तैयार किया जाए जिसमें ग्राम पंचायत सचिव एवं लेखपाल के स्तर से ऊपर ग्रेड के ग्राम स्तरीय राजस्व विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों हेतु नोडल अधिकारी नामित किया जाए तथा ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा ए एन एम की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए निगरानी समिति की बैठक कराई जाए तथा मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को निगरानी समिति की बैठक में पढ़ा जाए तथा आमजन को जागरूक करते हुए उसका अच्छश: अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए उक्त बैठक हेतु लगाए गए अधिकारी गण आब्जरवर की तरह परीक्षण करेंगे जनपद स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा निगरानी समिति के सूचनाओं का संकलन एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा ग्राम पंचायत स्तरीय निगरानी समिति के नोडल अधिकारी गण निगरानी समिति की बैठक संबंधी फोटोयुक्त आख्या जिला पंचायत राज अधिकारी चित्रकूट को बैठक की तिथि के दूसरे दिन उपलब्ध कराएंगे जिला पंचायत राज अधिकारी रिपोर्ट संकलित कर की गई कार्यवाही प्रगति से अवगत कराएंगे यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी से संबंध स्थापित करते हुए उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराएंगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे तथा उनके मार्ग निर्देशों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट