*अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा फोर्स व्यवस्थापन हेतु आबन्टित विद्यालयों, महाविद्यलों का भौतिक सत्यापन*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेंद्र कुमार राय द्वारा थाना राजापुर अंतर्गत वशिष्ठ नारायण करवरिया महाविद्यालय मझगवां, धीरेंद्र इंटर कॉलेज राजापुर, केदारनाथ रामस्वरूप महाविद्यालय खटवारा राजापुर तथा थाना पहाड़ी अन्तर्गत पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज कस्बा पहाड़ी का चुनाव के दौरान आने वाली फोर्स के व्यवस्थापन हेतु भौतिक सत्यापन किया गया।

इस दौरान थाना राजापुर क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा तथा थाना पहाड़ी क्षेत्र में उ0नि0 जनार्दन प्रताप सिंह थाना पहाड़ी साथ मे रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट