उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल नजमुल हुदा ने जनपद के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को सूचित किया है कि जिला स्तर के सैनिक बंधु सदस्य एवं जनपद के अधिकारियों की उपस्थिति में सैनिक बंधु की बैठक 15 जनवरी 2022 को समय 5 बजे दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार चित्रकूट में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई है जिसमें सैनिक बंधु के सभी नामित सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य है तथा सैनिक बन्धु के नामित सदस्यो से अनुरोध है कि सैनिकों उनकी विधवाओं से संबंधित भूमि विवाद पुलिस सुरक्षा बैंक से ऋण पेंशन संबंधी शिक्षा संबंधी चिकित्सा संबंधी आर्थिक अनुदान सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का प्रार्थना पत्र दो प्रतियों में प्राप्त कर निस्तारण कराएं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.