(राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि)आज पूस माह के प्रथम गुरुवार को डीग गेट पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश की मथुरा महानगर कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दाऊ दयाल शर्मा के द्वारा खिचड़ी प्रसाद बनवाया गया | इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी टीम लगातार समाज की सेवा कर रही है | आज उसी के अंतर्गत दाऊ दयाल शर्मा के द्वारा खिचड़ी प्रसाद लोगों में बांटा जा रहा है टीम की तरफ से सराहनीय कार्य के लिए दाऊ दयाल शर्मा को बधाई दी गई इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा हमारी टीम लगातार समाज में हर रोज कुछ ना कुछ नया करती है आज उसी के अंतर्गत खिचड़ी प्रसाद लोगों में वितरण किया जा रहा है और इस महा जो भी गुरुवार पड़ेगा सभी में यह प्रसाद दिया जाएगा | खिचड़ी प्रसाद बांटने में अवसर पर रामबाबू पंडा ,सुजाता सिंह, आर्यन सिंह, मुकुंद शर्मा गणेश महेश राजपूत योगेश पंडित बांटा गया शामिल रहे | फोटो परिचय : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा डीग गेट मथुरा पर खिचड़ी प्रसाद बांटते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित , महानगर उपाध्यक्ष दाऊ दयाल शर्मा सुजाता सिंह व अन्य
You must be logged in to post a comment.