राष्ट्रीय दैनिक (कर्मभूमि) अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की संस्तुति और महासंघ के अयोध्यामण्डल संयोजक की सहमति से महासंघ ने अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष के रूप में मनोज कुमार सिंह की नियुक्ति के साथ ही जिलाकार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।यह सूचना महासंघ के जिलाउपाध्यक्ष राजेश मिश्र ने दी है।
इस बाबत दी गयी सूचना के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अम्बेडकर नगर जिलाध्यक्ष के रूप में रामफेर रामलाल सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह,जिला महामंत्री के रूप में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज,तेंदुआइकला के प्रवक्ता अरुण प्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष के रूप में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के राजेश मिश्र तथा मिश्रीलाल आर्यकन्या इंटर कॉलेज,टांडा की प्रधानाचार्या डॉ प्रशिशा श्रीवास्तव,संयुक्त मंत्री के रूप में शिक्षिका प्रज्ञा मिश्रा तथा किछौछा के कृष्ण प्रकाश राय,सङ्गठन मंत्री के रूप में सत्यदेव तिवारी और ऑडिटर जे पद पर प्रधानाचार्य प्रभात कुमार तिवारी की नियुक्ति करते हुए अन्य पदों पर अतिशीघ्र नियुक्ति की घोषणा का ऐलान किया गया है।
ज्ञातव्य है कि देश के प्राथमिक से लेकर विश्वविद्यालय तक के शिक्षकों का समन्वित महासंघ अबतक 28 प्रदेशों में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा चुका है।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा व्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.