*एसपी ने फोर्स व्यवस्थापन हेतु थाना पहाड़ी अन्तर्गत आवन्टित विद्यालयों का किया भौतिक सत्यापन*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत थाना पहाड़ी अन्तर्गत पालेश्वरनाथ इण्टर कॉलेज पहाड़ी एवं शांति देवी स्कूल पहाड़ी का चुनाव के दौरान आने वाली फोर्स के व्यवस्थापन हेतु भौतिक सत्यापन किया गया । एसपी द्वारा विद्यालयों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट