*अपर पुलिस अधीक्षक ने फोर्स व्यवस्थापन हेतु आवन्टित विद्यालयों का किया भौतिक सत्यापन*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय द्वारा थाना राजापुर क्षेत्र अंतर्गत महादेव इण्टर कॉलेज नादिन कुर्मियान व श्री गो0इ0का0 छीबों का चुनाव के दौरान आने वाली फोर्स के व्यवस्थापन हेतु भौतिक सत्यापन किया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजापुर अवधेश कुमार मिश्र एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट