*पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली कर्वी का किया वार्षिक निरीक्षण*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा थाना कोतवाली कर्वी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीग्रह, प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, बैरिक, मैस का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसपी द्वारा अपराध रजिस्टर, रजिस्टर नं0 08, ऑर्डर बुक न्यायालय, फ्लाईशीट, पुरस्कार घोषित रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर एवं एनसीआर रजिस्टर (नामवार व ग्रामवार) आदि अभिलेखों का अवलोकन किया । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, अतिरिक्त अपराध निरीक्षक भास्कर मिश्र, वाचक संतराम सिंह, आशुलिपिक कमलेश कुमार राव एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट