उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी सदर पूजा यादव एवं क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह, अतिरिक्त अपराध निरीक्षक भास्कर मिश्र, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.